चास: छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले कर्मातांड निवासी युवक को अदालत ने 20 वर्ष कैद व ₹10 हजार जुर्माना की सुनाई सजा
Chas, Bokaro | Feb 28, 2024 बोकारो के हरला थाना अंतर्गत कर्मातांड निवासी युवक को बुधवार को बोकारो अदालत ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कैद व ₹10 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है।बताया जाता है कि अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) राजीव रंजन के कोर्ट ने नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म में दोषी कर्मातांड निवासी को 20 वर्ष कैद का सजा सुनाया है।