परिहार: लापता कपड़ा व्यवसायी राजकिशोर चौधरी के परिजनों से मिलीं भाजपा नेत्री रितु जायसवाल, सकुशल बरामदगी की उठाई मांग
खैरवा गांव पहुंचकर भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने लापता कपड़ा व्यवसायी राजकिशोर चौधरी के परिजनों से मुलाकात की और परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार की पीड़ा को करीब से महसूस करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।