जशपुर: पीडीएस राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की
जशपुर जिले के ग्राम पंचायत करमा के आश्रित ग्राम डोंडराही में पीडीएस राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि अप्रैल, मई और जून माह के राशन वितरण में भारी गड़बड़ी की गई है।