बिंदकी: गोधरौली गांव के समीप स्थित फूड्स फैक्ट्री में तीसरे दिन भी कर्मचारी रहे आंदोलित, वेतन वृद्धि की मांग की
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र में गोधरौली गांव के समीप स्थित एक फूड्स फैक्ट्री के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग, काम के घंटे 12 से घटाकर 8 घंटा करने तथा बीमा आदि की मांग को लेकर आंदोलित है। इसी क्रम में आंदोलन के तीसरे दिन गुरुवार की सुबह 10 बजे फैक्ट्री के बाहर कर्मचारी मौजूद थे। बताते चलें कि क्षेत्र के कई फैक्ट्रियों के कर्मचारी मांग को लेकर आंदोलित है।