लोहरदगा: लोहरदगा में 14 परीक्षा केंद्रों पर JPSC प्रारंभिक परीक्षा, 4305 अभ्यर्थी शामिल, CCTV निगरानी में परीक्षा
लोहरदगा जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे से ही अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। लोहरदगा जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।