चंदेरी: हटकापुरा से 18 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
चन्देरी के हटकापुरा से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, चन्देरी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को रात लगभग 10 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी मंगलवार को घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर चन्देरी पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।