लक्ष्मीपुर: बिशनपुर गांव के युवक की केरल में ट्रेन से गिरकर हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव के युवक छोटू कुमार की केरल में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक छा गया। मृतक बिसनपुर निवासी ललन पासवान का पुत्र था। परिजनों ने 4 बजे बताया कि छोटू अपने दो भाइयों के साथ पिछले चार वर्षों से केरल के केमतुर स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था।