परिहार: जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह, राहगीरों में आक्रोश
परिहार–रधाउर मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दोपहिया चालक गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि चारपहिया वाहनों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से ख