बलात्कार के आरोपों पर महामंडलेश्वर ज्ञानदास का पलटवार: "युवती कर रही दत्त अखाड़ा को बदनाम" 🚨
बलात्कार के गंभीर आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने पलटवार करते हुए युवती के दावों को सिरे से खारिज किया है। महाराज ने कहा कि युवती संतों के पारंपरिक स्थान 'दत्त अखाड़ा' को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उनके अनुसार, युवती से उनकी पहली मुलाकात अखाड़े में नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ उनसे मिलने आई थी। महाराज ने युवती के दावों को झूठा बताते हुए पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा जताया है।
#UjjainNews #GyandasMaharaj #CrimeNews #DuttAkhada #Sitit24News