गोरखपुर: राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से हुई मौत, 18 घंटे बाद एनडीआरएफ ने तीनों शव किए बरामद, मची चीख-पुकार
चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब नहाने गए तीन किशोरों के डूबने की सूचना फैल गई।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों ने बताया कि बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), अभय उर्फ बंटी (18) और काजीपुर के शिव साहनी (20) शुक्रवार को दोपहर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास नहाने गए थे।