पंचकोषी में दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग, बुलडोजर से तोड़ा गया शटर, लाखों का सामान जल गया
वाराणसी के पंचकोशी चौराहे के समीप उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब सड़क ठीक किनारे स्थित एक दुकान में आग लग गई। दुकान में दोना पत्तल भरा हुआ था इसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।