मरवाही: जीपीएम में लखपति दीदी अभिसरण सह सम्मान समारोह में कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को सम्मानित किया
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से जिले में लखपति दीदी पहल को गति दी जा रही है। जिले में 22 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 13 हजार 711 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। लखपति दीदीयों को सम्मानित करने जीपीएम में लखपति दीदी अभिसरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।