शाहपुरा: बरगी में महिला से दुष्कर्म का प्रयास और जानलेवा हमला, चौकी पुलिस पर शिकायत दबाने के आरोप
जबलपुर के बरगी क्षेत्र से महिला सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सुरक्षा गार्ड पर गलत नियत से पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट और बाद में जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता पुष्पा बाई बर्मन ने आज शुक्रवार को 4 बजे पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में