चायल: कटैया से मल्हीपुर तक सड़क बदहाल, पांच किलोमीटर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से राहगीर परेशान
विकासखंड नेवादा क्षेत्र के कटैया ग्राम सभा से मल्हीपुर गांव तक जाने वाली सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। करीब पांच किलोमीटर लंबा यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।