हरनौत: मिरदाहाचक गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी, गांव में दहशत, बिजली विभाग को दी सूचना
हरनौत प्रखंड क्षेत्र पोआरी पंचायत के मिरदाहाचक गांव में बंद पड़े 63 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। बीच गांव में ट्रांसफार्मर रहने के बावजूद भी चोरी हो जाने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिरदाहाचक गांव निवासी सह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार उर्फ बड़े पासवान ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे बताया कि 7 वर्ष पहले गांव में चंदा