जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत विभिन्न छात्रहित की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर छात्रों को केंद्रीय कार्यालय की ओर जाने से रोक दिया। इसके विरोध में छात्रनेता एम.एल. चौधरी समेत कई छात्र सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने छात्रों को सड़क से उठाकर हिरासत में लिया।
छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव को विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए तत्काल बहाली की मांग की। इसके साथ छात्रसंघ शुल्क बंद करने, पिछले 6 साल के फंड का हिसाब सार्वजनिक कर रिफंड करने, सेमेस्टर व्यवस्था में सुधार, पेयजल, सफाई, जर्जर कक्षाओं की मरम्मत और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक करने समेत कई मांगें रखीं। छात्र नेताओं ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।