जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज: वार्ड में भर्ती मासूम भीषण गर्मी में तड़पने को मजबूर
जबलपुर महाकौशल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। अस्पताल के बच्चा वार्ड में सभी एसी (Air Conditioners) बंद होने के कारण भर्ती मासूम बच्चे भीषण गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। एक ओर जहाँ वार्ड में बच्चे और उनके परिजन गर्मी से बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के HOD, अधीक्षक और डीन अपने (AC)