सदर विधायक पलटू राम के कैंप कार्यालय द्वारा 5:00 बजे बताया गया कि विधानसभा मंडपम लखनऊ में आयोजित देश के पीठासीन अधिकारियों के तीन दिवसीय 86वें अधिवेशन में सदर विधायक पलटू राम ने विधायक, बावन सिंह,विधायक, राम फेरन पांडेय के साथ उपस्थित हो कर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उद्बोधन सुना। इस अवसर पर राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।