हनुमानगढ़: जण्डावाली में धानकावाली सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में घायल शख्स की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव जण्डावाली में धानकावाली सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए शख्स की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी मलकोका के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवा कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।