हरदा में किसान के घर 60 लाख की बड़ी चोरी! खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, वारदात CCTV में कैद!
:
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम डगाँवनीमा में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, चोर खिड़की के रास्ते किसान रूपसिंह जाट के घर में घुसे और करीब 20 तोला सोना, चांदी के आभूषण और 3 लाख रुपये नकद समेत लगभग 60 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए।
चोरी की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
.
.
#anokhaharda #harda #hardanews
Harda, Harda | Jul 27, 2026