अतरौली: थाना दादों पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना दादों पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार थाना दादों पुलिस टीम ने एक पुराने मामले में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना दादों क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कस्बा दादों निवासी शिवकुमार पुत्र चरन सिंह को थाना दादों में मुकदमा 922/17 धारा 147, 323, 336, 504, 506 भादवि के अंतर्गत वारंटी अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया गया।