बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील के 06 मामलों की सुनवाई, 03 मामलों का निष्पादन*
भोजपुर, 29 अक्टूबर 2026।
जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत पदाधिकारी श्री बलदेव चौधरी द्वारा आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील के कुल 06 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग और ऊर्जा विभाग से संबंधित मामले शामिल थे।
सुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मामले की विस्तृत समीक्षा करते हुए अपीलार्थियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं तथा संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। मामलों के निस्तारण में उत्पन्न परिस्थितियों एवं उपलब्ध अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। सुनवाई के क्रम में कुल 03 मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Oct 29, 2026