रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने तीन लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भवंरिया के भवंरिया गांव से गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने 3 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है बताया कि भंवरिया गांव निवासी बनवारी मांझी के पुत्र रामफल मांझी एवं लखन रविदास के पुत्र मकेश्वर रविदास को गिरफ्तार किया है।