रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड मे प्रतिनिधि रामगढ़ चहोमगार्ड के जवान के साथ मारपीट मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
रामगढ़ चौक थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया की बीते लॉकडाउन के समय होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट के मामले में नारायणपुर ग्राम निवासी जुगल यादव के पुत्र टुनटुन यादव एवं स्वर्गीय अरविंद यादव के पुत्र गोरख यादव को गिरफ्तार किया गया है।