रामगढ़ चौक: पीएचसी रामगढ़ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने फीता काटकर किया जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन डॉक्टर अंजली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा जो 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई तक चलेगा इस बीच परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई उपाय के बारे में जानकारी दी गई।