राजातालाब: मिर्ज़ामुराद में अंबेडकर जयंती पर अवैध रूप से बेची जा रही शराब का पुलिस ने किया भंडाफोड़
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस ने बेनीपुर कंपोजिट वाइन शॉप के पास छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया ।आपको बता दे कि पुलिस ने मौके से कुल 56 पेटी बीयर और 25 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की है।