करकेली: जनपद पंचायत करकेली के करनपुरा गांव में विधायक बांधवगढ़ ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Karkeli, Umaria | May 27, 2026 जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका 82 के करनपुरा गांव मे विधानसभा बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने विभिन्न विकास निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया।इस दौरान करनपुरा गांव पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणो एवं स्थानीय लोगो ने स्वागत किया।वहीं इस दौरान विधायक ने जन चौपाल और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर उपस्थितजनो को संबोधित किया।