कटनी नगर: कटनी में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, 13 शहीद जवानों के परिजनों को किया गया सम्मानित
कटनी। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन झिंझरी स्थित शहीद स्मारक में वीर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने देशभर के 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया, वहीं परेड दल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।