कुम्भराज: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का 178.09 करोड रुपए जारी, भुगतान से वंचित किसान बैंक और खाद्य शाखा में करे संपर्क
Kumbhraj, Guna | Jun 16, 2026 गुना जिले में कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में रवि उपार्जन वर्ष 2026 27 में कुल 8788 किसानो द्वारा 67,843,68 मेट्रिक टन गेहूं विक्रय किया। 16 जून को जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया, अधिकांश किसानो के खातो में राशि पहुंच चुकी है। भुगतान से वंचित किसान बैंक खाते की जानकारी सत्यापित कर त्रुटि सुधार करें। बैंक खाता बदलना है तो जिला खाद्य शाखा में संपर्क करें।