प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महागामा समेत ग्राम पंचायत लौगाय, लहठी,गढ़ी, हसनकरहरिया, परसा आदि पंचायतों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस बड़े ही हषोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लहराते हुए रैली निकाली जो मुख्य मार्ग गली मोहल्ले का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा नारे भी लगाए गए।