शाहजहाँपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शाहजहाँपुर में जमकर हंगामा हुआ। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित राजीव भवन से नगर निगम तक विरोध मार्च निकाला।