खंडवा नगर: खंडवा: भगवान परशुराम जयंती पर ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन वाहन रैली निकाली गई
खंडवा। भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन शुक्रवार को शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ बड़ा बम क्षेत्र से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। वाहन रैली में भगवान परशुराम जी के छायाचित्र से सुसज्जित वाहन आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने