बिधनू में 6 महीने से प्रेमी के साथ रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।एसीपी घाटमपुर ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया की जांच में यह बात सामने आई कि महिला 6 महीने पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी।परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है जिस पर प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।