सदर: कबीर मठ में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया
काशी के लहरतारा स्थित कबीर मठ में राज्यसभा सांसद नियुक्त होने के बाद प्रथम आगमन पर महामण्डलेश्वर बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मठ के पीठाधीश्वर गोविन्द दास शास्त्री ने संत समाज एवं श्रद्धालुओं के साथ मिलकर की। इस अवसर पर महंत गोविन्द दास शास्त्री ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सांसद का अभिनंदन किया