बडोनी: कस्बा बड़ोनी में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Badoni, Datia | Mar 23, 2025 बड़ौनी कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौबे के बाग के पास रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रॉली ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 20 वर्षीय अभिषेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहे मायाराम कुशवाहा घायल हो गया। रविवार दोपहर 01 बजे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक अभिषेक किराने की दुकान चलाता था।