चितरंगी: ग्राम बरहट के नैसवा टोला में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहट के नैसवा टोला में एक महिला अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगा ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक उम्र 24 वर्ष निवासी बरहट अपने घर के कमरे मे रस्सी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली है।फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है वही मौके से पहुंची चितरंगी पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।