चितरंगी: चितरंगी के पूर्व विधायक अमर सिंह ने सदस्यता अभियान के तहत 150 लोगों से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
संगठन महापर्व अभियान के अवसर पर विधानसभा चितरंगी मंडल मौहरिया के ग्राम घोघरा,अगरहवा,पटेहरा मे पूर्व विधायक चितरंगी अमर सिंह,मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद वैस,व भाजपा के पदाधिकारी के साथ हॉट बाजार व मोहल्ले में सदस्यता अभियान चलाया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं राज्य सरकार के किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर 150 से ऊपर लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।