चितरंगी: अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 ग्रामीण हुए लाभान्वित
सरई तहसील अंतर्गत धिरौली एवं सुलियारी परियोजना के आसपास के गांव भलया टोला में बुधवार को अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे लगभग 300 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गयी।सुदूर गांवो मे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने, स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचे रहने के तरीकों के बारे में अवगत कराया।