ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने मऊमाफी कबूतरा डेरा पर छापेमारी कर 212 ली कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कुख्यात गढ़ मऊ माफी कबूतरा डेरा पर गुरुवार शाम को छापेमारी की कार्यवाही करते हुए शराब बनाने के लिए रखा हुआ लगभग 400 किग्रा लहन नष्ट किया है। साथ ही लगभग 212 ली अवैध कच्ची शराब के साथ तीन महिला अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।