अमानगंज: सावन माह में सजा बाबा श्याम का दिव्य झूला, श्रद्धालु कर रहे दर्शन
अमानगंज, सावन मास के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम परिवार, अमानगंज द्वारा बाबा श्याम का भव्य झूलन उत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंगल बाजार स्थित पीयूष गोयल के निवास पर बाबा श्याम को आकर्षक फूलों एवं मनोहारी सजावट से सुसज्जित झूले में विराजमान किया गया है।