बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल जीवन मिशन के तहत खुदी सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला हाईवे पर रोक दिया। करीब 50 ग्राम प्रधानों और सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक ने अपनी बात रखने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को काबू में लाने में जुटे रहे। मंत्री को खुद उतरकर विधायक को मनाना पड़ा।