मेजा तहसील क्षेत्र के बिजौरा गांव में आज रविवार दोपहर समय लगभग 12:00 बजे के आसपास समाजसेवी सुनील कुमार निषाद ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर गरीब,असहाय और विधवाओं को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। यह वितरण ठंड के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने का उद्देश्य किया गया है।वही इस नेक कार्य को देखकर ग्रामीणों ने समाजसेवी सुनील कुमार निषाद का भूरी-भूरी प्रशंसा की।