ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कस्बे के कलवारन टोला निवासी शिवम हेला के विरुद्ध अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था ।पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त शिवम हेला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।