मड़ियाहू: थाने जाते समय सड़क पर भिड़े दो भाई, जमीन विवाद में जमकर चले लात-घूंसे
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष थाने जाते समय सड़क पर आमने-सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने ही दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया गया कि जरौटा ओझापु