बांका: महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ राजद ने प्रखंड मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन
Banka, Banka | Jun 9, 2026 देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, हत्या और लूट की घटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बांका प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।धरना के दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।