चायल: मूरतगंज के ग्राम गौसपुर में ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं समस्याएं, छूटे पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के दिए निर्देश
“गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत गुरुवार जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खंड मूरतगंज के ग्राम गौसपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना व आवास जैसी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।