उज्जैन ग्रामीण: भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के समीप धूलमहू में सड़क निर्माण में लगा कर्मचारी लोडर वाहन के नीचे दबा, मौत
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि एमकेसी इंफ्रा लिमिटेड प्लांट ग्राम धूलमहू में काम करने के दौरान फ्रंट इन्लोडर वाहन को चालक आगे पीछे कर रहा था। वाहन को रिवर्स लिया जा रहा था, तभी वहाँ काम कर रहा बिहार के चंपारण का रहने वाला अवधेश कुमार मुखिया जाति निषाद उसकी चपेट में आकर दब गया और उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही लोडर वाहन का चालक वहाँ से भाग निकला। हादसा होते ही