ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल में बिजली व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने लखनऊ-प्रयागराज बाईपास किया जाम
ऊँचाहार क्षेत्र में बीते सप्ताह आये चक्रवाती तूफान की वजह से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी, हालात इतने खराब है कि कई दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई ।शुक्रवार की शाम बिजली व्यवस्था से आजिज ग्रामीणों ने पट्टी रहस कैथवल गांव में लखनऊ प्रयागराज बाईपास जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई, जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया।