शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलज टीकमगढ़ के फैकल्टी सदस्यों द्वारा सेकेंडरी स्कूल अजनौर में कैरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित विभिन्न तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों प्रवेश पात्रता आवेदन प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज प्रवेश तिथियां एवं भविष्य की रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी गई।