खंडवा नगर: खंडवा में बाइक सवार दो युवकों का सड़क हादसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
खंडवा नगर के रामनगर क्षेत्र में दो व्यक्तियों की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे के लगभग मिली है।